किऊल रेलवे यूनियन का संगठनात्मक चुनाव संपन्न









किऊल जंक्शन के नए टिकट बुकिंग काउंटर परिसर में बुधवार को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुई। जिसमें दानापुर मंडल के सभी यूनियन के शाखा सचिव सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। अधिवेशन में यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी सिंह, केन्द्रीय संगठन सचिव संजय कुमार मंडल एवं बिन्दु कुमार, केन्द्रीय संगठन सचिव सह चुनाव प्रवेक्षक आरके मंडल के नेतृत्व में किऊल यूनियन का संगठनात्मक चुनाव करवाया गया है।चुनाव में सर्वसम्मति से यूनियन के कार्यकारीअध्यक्ष दिनेश झा को अध्यक्ष व पी सुबंधु को शाखा सचिव चुना गया। जिसका स्वागत बैठक में शामिल लोगों के द्वारा ध्वनिमत से किया गया। अधिवेशन को संबोधित करते महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सरकार रेलवे का निजी करण व प्राइवेट हाथों में बेचने की तैयारी कर रही है। जिसका यूनियन कठोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार कर्मचारी विरोध नीति वापस नहीं लेेगी तो यूनियन इसका कड़ा विरोध करेगी। सरकार द्वारा रेलकर्मी को कर्मचारी विरोध नीति के तहत मानसिक व आर्थिक रूप प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसे यूनियन किसी भी हालात में बर्दास्त नहीं करेगी। यूनियन सरकार के खिलाफ केन्द्र स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी। रेल मंत्री हमारे यूनियन के नेताओं से बातचीत के दौरान रेलवे निजीकरण की बात से इंकार करती है।वही दूसरी ओर रेल को निजी हाथों में बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे को प्राइवेटीकरण से बचाने के लिए यूनियन किसी भी हद तक जा सकती है जिसका अंदाज केन्द्र सरकार को नहीं है। रेलवे के निजीकरण से केवल कर्मचारियों को ही नहीं देश के आमजनों को भी इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। हमलोग सरकार के खिलाफ आंदोलन में आमजन से सहयोग लेगें। नवनिवार्चित अध्यक्ष दिनेश झा ने कहा कि यूनियन ने हमपर जो भरोसा जताया है उसपर खड़ा उतरने का प्रयास करूगां। कर्मचारियों के हित में हमेशा तत्पर रहूगां। किसी भी हालात में वरीय अधिकारी व सरकार द्वारा कर्मचारियों पर शोषण होने नहीं दूंगा।द्वितीय त्रिवार्षिक यूनियन अधिवेशन में किऊल शाखा के अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 11 सदस्यी टीम का चयन हुआ। जिसमें राजीव कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार यादव व रामचंद्र यादव को उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार को संयुक्त सचिव, विपिन कुमार व अजय कुमार को सहायक सचिव, अरूण कुमार सिंह व संजीत कुमार संगठन सचिव एवं श्याम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावे नौ कार्यकारिणी सदस्य का चयन भी किया गया। नवनिर्वाचित सदस्यों का बैठक मे शामिल लोगों के द्वारा पूरजोर तरीके से स्वागत किया गया।